सीबीसी नैनीताल का पोषण गीत हर भाषा में गूंजे : कोश्यारी

सीबीसी नैनीताल का पोषण गीत हर भाषा में गूंजे : कोश्यारी

संक्षेप:

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने नैनीताल में पोषण गीत 'विकसित भारत की बुनियाद' का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि यह गीत कलाकारों की प्रतिभा का प्रतीक है। उन्होंने पौधारोपण कर पोषण...

Sep 11, 2025 07:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share

खटीमा, संवाददाता। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने गुरुवार को केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी) नैनीताल के पोषण गीत विकसित भारत की बुनियाद का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह गीत सरकार के साथ काम कर रहे कलाकारों की प्रतिभा का प्रमाण है और इसकी असली सफलता तब होगी, जब इसे देश की अन्य भाषाओं में भी प्रस्तुत किया जाएगा। थारू विकास भवन खटीमा में दो दिन की चित्र प्रदर्शनी और जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत करने से पहले पूर्व मुख्यमंत्री कोश्यारी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधा लगाया। उन्होंने कहा कि पोषण को लेकर फैलाई जा रही जागरूकता हर महिला और बच्चे तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पोषण एंथम की थीम 2047 के विकसित भारत में पोषण को दर्शाती है। गीत डॉ. दीपा जोशी ने लिखा है, जबकि संगीत शर्मिष्ठा बिष्ट, गोपेश बिष्ट और आनंद बिष्ट ने दिया है। अभिनय में भास्कर जोशी, शोभा चारक और दीपा शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान 10 बच्चों का अन्नप्राशन और 10 धात्री महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट प्रदान की गई। इस दौरान राणा थारू परिषद के अध्यक्ष दान सिंह राणा, संतोष गौरव, हिमांशु बिष्ट और रमेश जोशी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सांसद अजय भट्ट करेंगे।