पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पहुंचे पंतनगर
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद गुरुवार को उत्तराखंड के पंतनगर पहुंचे। उन्होंने तराई भवन में विश्राम करने के बाद भीमताल के लिए कार द्वारा प्रस्थान किया। वह इंडिगो की फ्लाइट से पंतनगर एयरपोर्ट पर दोपहर 1.50 बजे पहुंचे और वहां लंच किया। वह 8 मार्च को दिल्ली के लिए लौटेंगे।

पंतनगर। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद गुरुवार को उत्तराखंड भ्रमण पर पंतनगर पहुंचे। तराई भवन में कुछ समय विश्राम के बाद वह कार से भीमताल रवाना हो गए। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद गुरुवार को इंडिगो की फ्लाइट से दोपहर 1.50 बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे। इसके बाद वह गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के तराई भवन पहुंचे, जहां उन्होंने लंच किया। बताया गया कि पूर्व राष्ट्रपति निजी भ्रमण पर उत्तराखंड आए हुए हैं। तराई भवन में कुछ समय विश्राम के बाद वह दोपहर बाद 3.15 बजे कार से भीमताल के लिए रवाना हो गए। जानकारी के अनुसार, पूर्व राष्ट्रपति 8 मार्च को पंतनगर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



