पूर्व सांसद महेन्द्र पाल नैनीताल सीट से ठोका दावा
क्षेत्र की जनसमस्याओं के लिए विभिन्न माध्यमों से लगातार संघर्षरत रहा
पूर्व सांसद डॉ. महेन्द्र सिंह पाल ने नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट के लिए कांग्रेस से दावेदारी की है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कांग्रेस में लगातार सक्रिय रहकर कार्य किया है। जनसमस्याओं के समाधान के लिए विभिन्न माध्यमों से लगातार संघर्षरत रहे हैं। इससे पहले वे इस सीट से विजयी भी रहे हैं। परिस्थितियां इस बार भी उनके अनुकूल है। कार्यकर्ता भी उत्साहित हैं। सितारगंज नगरपालिका और नानकमत्ता नगर पंचायत के चुनाव प्रचार में पहुंचे डॉ. पाल ने कहा कि कांग्रेस ने विकास के लिए काम किया है। सितारगंज में औद्योगिक पार्क की स्थापना की। बाढ़ से निजात के लिए भी कांग्रेस सरकार ने कार्य किया। सितारगंज के सुनियोजित विकास और विश्व मानचित्र में लाने के लिए कांग्रेस की भूमिका रही। उन्होंने कहा कि केन्द्र और प्रदेश में सरकार बदलने से विकास प्रभावित हुआ। उनके कार्यकाल में सितारगंज को रेल लाइन बिछाने के लिए प्रस्ताव बनाये। ये लाइन सहीं सर्वे नहीं करा पाने से लटकी है। मोरनोला मझोला मार्ग पर सरकार की प्रगति शून्य है। सिडकुल में उद्योग पलायन कर गये या बंदी के कगार पर हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही विकास की दिशा, दशा तय करती है। यहां अनवार अहमद, मुंशीराम जिन्दल, कान्ता प्रसाद सागर, हसनैन मलिक, रामनगीना प्रसाद, सुरेन्द्र सिंह मौजूद रहे।