जरूरतमंद भगवानदास की मदद को दिया ई रिक्शा
आर्थिक रूप से कमजोर भगवानदास की मदद को पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने हाथ बढाते हुए आजीविका के लिए ई-रिक्शा उपलब्ध कराया है। पूर्व विधायक ठुकराल ने आ

- पूर्व विधायक ठकुराल ने आजीविका के लिए की मदद - पुत्रियों की शादी के लिए मदद का दिया आश्वासन
रुद्रपुर, संवाददाता। जरूरतमंद भगवानदास की मदद के लिए पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने हाथ बढाते हुए आजीविका को ई-रिक्शा उपलब्ध कराया है। उन्होंने आगे भी उनकी बेटियों की शादी के लिए मदद का आश्वासन दिया है।
पिछले दिनों मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से मिले पांच हजार रुपये के चेक प्रकरण में जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा के चलते चर्चा में आये भगवानदास को पूर्व विधायक ठुकराल, राजीव चावला, व्यापारी जितेश शर्मा, संजय ठुकराल ने ई-रिक्शा भेंट किया है। यहां अजय नारायण सिंह, ललित सिंह बिष्ट, हैप्पी चौहान, सुरजीत शर्मा, कुलदीप सिंह, अमरीक सिंह, हर्ष शर्मा, अमन, आशा देवी और पूजा आदि रहीं।
21 आरडीपी 02 पी
भगवानदास को ई-रिक्शा उपलब्ध कराते पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल व अन्य।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


