ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रपुरपूर्व जिपंस सावित्री देवी का निधन

पूर्व जिपंस सावित्री देवी का निधन

ग्राम नजीमाबाद सीट से पूर्व जिला पंचायत सदस्य सावित्री देवी का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। क्षेत्रवासियों ने सावित्री देवी के...

पूर्व जिपंस सावित्री देवी का निधन
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रपुरThu, 02 Jan 2020 12:13 AM
ऐप पर पढ़ें

ग्राम नजीमाबाद सीट से पूर्व जिला पंचायत सदस्य सावित्री देवी का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। क्षेत्रवासियों ने सावित्री देवी के निवास स्थान पर पहुंच कर शोकाकुल परिवार को ढ़ाढस बंधाया। सावित्री देवी (40 वर्ष) पिछले कार्यकाल में ग्राम नजीमाबाद की आरक्षित सीट से भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुई थी। सावित्री देवी के पति नंदकिशोर भाजपा नेता के रुप में जाने जाते है। सावित्री देवी पिछले काफी समय से बीमार चल रही थी। बुधवार को सावित्री देवी का अपने निवास स्थान पर निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। विधायक राजेश शुक्ला ने शोक संतृप्त परिवार को अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें