
सितारगंज में सार्वजनिक स्वर्गवाहन का शुल्क कम करने की मांग
सितारगंज के पूर्व पालिकाध्यक्ष हरीश दुबे ने पालिकाध्यक्ष सुखदेव सिंह को पत्र लिखकर सार्वजनिक स्वर्गवाहन के शुल्क में कटौती की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि श्मशान घाट की समिति ने शुल्क को अत्यधिक...
सितारगंज। पूर्व पालिकाध्यक्ष हरीश दुबे ने पालिकाध्यक्ष सुखदेव सिंह से सार्वजनिक स्वर्गवाहन का निर्धारित शुल्क कम किए जाने की मांग को लेकर पत्राचार किया है। गुरुवार को पूर्व पालिकाध्यक्ष ने कहा कि नगर पालिका सितारगंज में आने वाले सभी श्मशान घाट, कब्रिस्तान का प्रबंध, उसकी देखभाल और रखरखाव सहित अन्य सुविधा के लिए शुल्क का निर्धारण करने का अधिकारी नगर पालिका के पास है। जनप्रतिनिधियों के प्रयास से शव को लाने-ले जाने के लिए एक स्वर्गवाहन की व्यवस्था कराई गई थी। आरोप लगाया कि श्मशान घाट की स्वयंभू समिति के पदाधिकारियों ने दरें अत्यधिक कर दी हैं। जो निजी गाड़ियों की तुलना में छह गुना ज्यादा है।

उन्होंने पालिकाध्यक्ष सुखदेव सिंह से स्वर्गवाहन का निर्धारित शुल्क कम करने की मांग की है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




