रामलीला पात्र परिषद के अध्यक्ष बने गौरी शंकर, सचिव इंद्रेश

Feb 13, 2026 06:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share

खटीमा में सनातन श्री रामलीला पात्र परिषद की बैठक हुई। बैठक में सभी कार्यकारी सदस्यों की सहमति से परिषद का गठन किया गया। गौरीशंकर अग्रवाल को अध्यक्ष और इंद्रेश गुंबर को सचिव नियुक्त किया गया। 4 मार्च को होली महोत्सव धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया।

रामलीला पात्र परिषद के अध्यक्ष बने गौरी शंकर, सचिव इंद्रेश

खटीमा। सनातन श्री रामलीला पात्र परिषद की बैठक गुरुवार को सनातन धर्मशाला में आयोजित हुई। बैठक में संरक्षक मंडल द्वारा सर्वसम्मति से सभी कार्यकारी सदस्यों की सहमति पर सनातन श्री रामलीला पात्र परिषद का गठन किया गया। जिसमें आगामी कार्यक्रमों के लिए गौरीशंकर अग्रवाल को अध्यक्ष एवं इंद्रेश गुंबर को सचिव नियुक्त किया गया। इस मौके पर आगामी 4 मार्च को होली महोत्सव धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। यहां सनातन श्री रामलीला पात्र परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष राजेश गुप्ता, संरक्षक दान सिंह रावत, राजीव अग्रवाल, विजय गुप्ता, दीपक गुप्ता, दिनेश अग्रवाल, सौरव अग्रवाल, मनोज वाधवा, रमेश ढींगरा, विशाल अग्रवाल, भगवान दास गुप्ता, मनोज श्रीवास्तव तथा रविंद्र श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।