अज्ञात वाहन की टक्कर से रोपण रक्षक की मौत
रुद्रपुर में बुधवार रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर से 58 वर्षीय मोहन गिरि गोस्वामी की मौत हो गई। वह ड्यूटी पर लौट रहे थे। घटना के बाद चालक भाग गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मोहन वन विभाग में संविदा पर रोपण रक्षक के पद पर कार्यरत थे।

रुद्रपुर, संवाददाता। बुधवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से रोपण रक्षक की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार, टांडा जंगल में ड्यूटी करने के बाद बुधवार रात बाइक से घर लौट रहे 58 वर्षीय मोहन गिरि गोस्वामी पुत्र बच्ची गिरि को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। पीछे से आ रहे साथी ने घटना की सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलने पर उनका बड़ा बेटा प्रकाश गिरि मौके पर पहुंचा।
तब तक पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच चुकी थी। पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। बेटे प्रकाश गिरि ने बताया कि मोहन गिरि गोस्वामी वन विभाग में संविदा पर रोपण रक्षक के पद पर कार्यरत थे और पिछले छह वर्षों से टांडा प्लांटेशन में तैनात थे। वह मूल रूप से बागेश्वर के निवासी थे और वर्तमान में खस्सी भोज खत्ता में रह रहे थे। उनकी मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पंतनगर थाना प्रभारी नंदन सिंह रावत ने बताया कि दुर्घटना की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


