Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsForest Rangers Take Oath to Save Himalayas Amid Global Climate Concerns
सुरई वन रेंज कर्मियों ने हिमालय शपथ ली

सुरई वन रेंज कर्मियों ने हिमालय शपथ ली

संक्षेप:

खटीमा में सुरई रेंज परिसर में रेंजर आरएस मनराल की अगुवाई में वन कर्मियों ने हिमालय बचाने की शपथ ली। इस अवसर पर नेपाल और उत्तर प्रदेश से वन कर्मी शामिल हुए। रेंजर ने पौधरोपण और पर्यावरण की सुरक्षा की...

Sep 06, 2025 06:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share Share
Follow Us on

खटीमा, संवाददाता। सुरई रेंज परिसर में रेंजर आरएस मनराल के नेतृत्व में वन कर्मियों को हिमालय बचाओ की शपथ दिलाई गई। हिमालय शपथ में शामिल होने के लिए नेपाल सीमा से लगे क्षेत्र और उत्तर प्रदेश सीमा पर तैनात वन कर्मी भी विशेष रूप से पहुंचे। रेंजर आरएस मनराल ने कहा कि सभी वन कर्मियों को अधिक से अधिक पौधरोपण कर उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी निभानी होगी। यदि हिमालय सुरक्षित है तो ग्लेशियर सुरक्षित रहेंगे। जंगल जीवन का आधार है, इससे वन्यजीव सुरक्षित रहते हैं और वातावरण शुद्ध बना रहता है। उन्होंने पॉलीथिन का प्रयोग न करने और हिमालय बचाओ अभियान से अधिक से अधिक जुड़ने की अपील की।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

शपथ लेने वालों में ओमकार सिंह, गोकुल नेगी, शंकर सिंह, सुखविंदर सिंह, प्रदीप कुमार, रविंद्र, अमर सिंह गोनिया, इंदल सिंह, बबीता, कविता, प्रीति सहित स्टाफ शामिल रहा। इधर, शिक्षा भारती आदर्श विद्यालय में भी शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रधानाचार्य अल्का जोशी के नेतृत्व में पूरे स्टाफ ने हिन्दुस्तान के हिमालय बचाओ अभियान के तहत शपथ ली।