Rudrapur News: रुद्रपुर में 29 प्रतिबंधित कछुओं के साथ आरोपी गिरफ्तार
Rudrapur News: रुद्रपुर में तराई केंद्रीय वन प्रभाग की सुरक्षा टीम ने ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में 29 जीवित प्रतिबंधित कछुओं को बरामद किया। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। वन विभाग ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है।
Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। तराई केंद्रीय वन प्रभाग की सुरक्षा टीम ने ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 29 जीवित प्रतिबंधित कछुए बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। विभाग ने तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त कर आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। प्रभागीय वनाधिकारी यूसी तिवारी एवं उप प्रभागीय वनाधिकारी (किच्छा) शशि देव के निर्देशन में प्रभारी सुरक्षा दल कैलाश तिवारी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर टीम ने ट्रांजिट कैंप निवासी राजेश सरकार पुत्र नितई सरकार के घर पर दबिश दी। तलाशी के दौरान बाथरूम में रखे एक टब से 29 जीवित प्रतिबंधित कछुए बरामद हुए, जिन्हें अवैध व्यापार के उद्देश्य से रखा गया था।
वन विभाग ने आरोपी को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत अभिरक्षा में लेते हुए तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली। मामले में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। कार्रवाई में वन दरोगा धन सिंह अधिकारी, पूरन चंद पाठक, अमर सिंह बिष्ट तथा वन आरक्षी शुभम शर्मा, प्रशांत कुमार, हरिचंद बाला, अर्चना और कांता सहित सुरक्षा दल के अन्य सदस्य शामिल रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


