आवारा पशु से टकराकर वन विभाग के फारेस्टर गंभीर रूप से घायल,हायर सेंटर रेफर
खटीमा में एक फारेस्टर आर डी वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए जब उनकी बाइक एक आवारा पशु से टकरा गई। उन्हें उप चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां गंभीर हालत के कारण उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। वन कर्मियों और अधिकारियों ने अस्पताल में उनकी जानकारी ली और मदद का आश्वासन दिया।

खटीमा। आवारा पशु से टकराकर वन विभाग के फारेस्टर गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उप चिकित्सालय भर्ती कराया गया जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।गुरुवार को खटीमा रेंज में चकरपुर क्षेत्र में तैनात फारेस्टर आर डी वर्मा ड्यूटी उपरांत देर रात खटीमा से सितारगंज अपने घर जा रहे थे कि उनकी बाइक पहनिया टोल पर आवारा पशु से टकरा गई जिससे वह घायल हो गए। टोल कर्मियों ने एम्बुलेंस से उन्हें उप चिकित्सालय भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद इमरजेंसी डॉक्टर ने गंभीर हालत देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया ।सूचना
मिलने पर अस्पताल में वन कर्मियों और अधिकारियों ने अस्पताल पहुंच घायल फारेस्टर की जानकारी ली और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।अस्पताल प्रशाशन ने घटना की सूचना पुलिस को भी दे दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


