Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsForest Department Registers Case Against Wood Smuggler After Shootout in Gadarpur
गदरपुर में वनकर्मियों पर फायरिंग के मामले में मुकदमा दर्ज

गदरपुर में वनकर्मियों पर फायरिंग के मामले में मुकदमा दर्ज

संक्षेप:

गदरपुर में वन विभाग और एसओजी की टीम पर हुई फायरिंग के मामले में वन विभाग ने एक आरोपी को चिह्नित कर मुकदमा दर्ज किया है। तस्करों ने टीम को देखते ही फायरिंग की, जिससे आरोपी भाग गए। एक आरोपी की पहचान राजेंद्र सिंह उर्फ राजू के रूप में हुई है, और उसकी तलाश जारी है।

Jan 05, 2026 06:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share Share
Follow Us on

रुद्रपुर, संवाददाता। गदरपुर में वन विभाग और एसओजी पर हुई फायरिंग के मामले में वन विभाग ने एक आरोपी को चिह्नित कर मुकदमा दर्ज किया है। रविवार देर रात गदरपुर के बरेली नगर में टीम कार्रवाई के लिए पहुंची थी। इसी दौरान पांच से छह आरोपी खैर की लकड़ी लाद रहे थे। टीम को देखते ही तस्करों ने उस पर फायर झोंक दिया था। एसडीओ शशि देव ने बताया कि सूचना पर रविवार देर रात करीब 11 बजे वन विभाग और एसओजी की संयुक्त टीम गदरपुर में कार्रवाई करने के लिए पहुंची थी। जैसे ही टीम बरखेड़ा मोड़ बरेली नगर के पास पहुंची तो देखा कि पांच से छह आरोपी कैंटर में खैर की लकड़ी लाद रहे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वन कर्मियों और एसओजी को देखते ही तस्करों ने फायर झोंक दिया। इसी बीच रात के अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी फरार हो गए। वहीं वन कर्मियों ने फायरिंग का जवाब दिया और गदरपुर पुलिस को घटना की सूचना दी। इस दौरान टीम ने मौके से एक कैंटर और उसमें लदे खैर की लकड़ी के गिल्टे और बाइक को कब्जे में ले लिया। एसडीओ ने बताया कि रात में सभी आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई, लेकिन एक आरोपी को चिह्नित किया गया है। उसकी पहचान राजेंद्र सिंह उर्फ राजू पुत्र बरीद सिंह निवासी केलाखेड़ा के रूप में हुई है। आरोपी पर वन अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।