वन विभाग ने रात में लकड़ी तस्करों की चार बाइक जब्त की

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share

सितारगंज के रनसाली वन क्षेत्र में वन विभाग ने मंगलवार रात वन तस्करों की घेराबंदी की। तस्कर चार बाइकों में लदी गिल्टे छोड़कर भाग गए। विभाग ने बाइकों को जब्त कर लिया है और तस्करों की पहचान के लिए कार्रवाई की जा रही है।

वन विभाग ने रात में लकड़ी तस्करों की चार बाइक जब्त की

सितारगंज, संवाददाता। रनसाली वन क्षेत्र में मंगलवार की रात्रि में रनसाली वन क्षेत्र में वन विभाग की टीम ने वन तस्करों की घेराबंदी की। वन तस्कर चार बाइकों में लदे गिल्टे समेत बाइक छोड़कर फरार हो गए। वन विभाग की टीम ने चारों बाइकों को कब्जे में लिया। बाइकों में लट्ठों लदे हुए थे। रेंजर महेंद्र सिंह रैकुनी ने बताया कि मंगलवार की मध्य रात्रि में सरोंजा वीट में वन तस्करों के होने की सूचना मिली। वन विभाग की टीम सरोजा बीट के अंतर्गत वन निगम के लौट संख्या 4 एवं 5 में पहुंचे। घेराबंदी करने पर रनसाली रेंज के स्टाफ ने मौके से सागौन के लट्ठों से लदी हुई चार बाइकों को मौके से बरामद किया।

तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। बाइकों को रेंज कार्यालय रनसाली में लाया गया। रेंजर रैकुनी ने बताया कि बाइक नंबर व चेसिस के आधार पर बाइकों के स्वामियों का पता लगाया जा रहा है। वन विभाग की ओर से विधिक कार्रवाई की जा रही है। टीम में वन दरोगा यशवंत रावत व नंद किशोर पांडेय, अरविंदर सिंह, भास्कर जोशी, गणेश पलड़िया, अंकित राणा, अमन कुमार एवं शक्ति सिंह शामिल रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।