Rudrapur News: रक्षाबंधन से पहले खाद्य सुरक्षा टीम की छापेमारी, 11 नमूने लिए

हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share

Rudrapur News: रक्षाबंधन त्योहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया। अधिकारियों ने विभिन्न डेयरियों और मिठाई की दुकानों का निरीक्षण किया और कई नमूनों को जांच के लिए एकत्र किया, ताकि खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जा सके।

रक्षाबंधन से पहले खाद्य सुरक्षा टीम की छापेमारी, 11 नमूने लिए
रक्षाबंधन से पहले खाद्य सुरक्षा टीम की छापेमारी, 11 नमूने लिए

Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। रक्षाबंधन त्योहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने बुधवार को जिले में मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए सघन अभियान चलाया। खाद्य सुरक्षा उपायुक्त, कुमाऊं मंडल राजेंद्र सिंह कठायत के नेतृत्व में टीम ने जयनगर, कालीनगर, दिनेशपुर, महतोष मोड़ और काशीपुर क्षेत्र में डेयरियों व मिष्ठान प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। जयनगर स्थित सरकार डेयरी से पनीर और माया डेयरी से गाय के दूध का नमूना लिया गया। दिनेशपुर में कृष्णा एंड फास्ट फूड से मावे की बर्फी और गाखन डेयरी से घी का नमूना लिया गया। कालीनगर स्थित कुमाऊं स्वीट्स एंड कन्फेक्शनरी में गंदगी मिलने पर चालानी कार्रवाई की गई।

महतोष मोड़ की नारंग डेयरी एंड स्वीट्स से खोया व पनीर तथा राजू डेयरी एंड स्वीट्स से मिल्क केक व पनीर के नमूने लिए गए। काशीपुर में ओम स्वीट्स, भगवती स्वीट्स और तुलीराम स्वीट्स से मावे की बर्फी, पेड़ा और बेसन के लड्डू के नमूने लिए गए। विभाग के अनुसार कुल 11 नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला, रुद्रपुर भेजे जाएंगे। अभियान में सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा ललित मोहन पांडे, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशा आर्या और काशीपुर की वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अपर्णा साह शामिल रहीं। अधिकारियों ने प्रतिष्ठान संचालकों को स्वच्छता बनाए रखने और खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़रुद्रपुरRudrapur News: रक्षाबंधन से पहले खाद्य सुरक्षा टीम की छापेमारी, 11 नमूने लिए