दो स्थानों पर लगी आग, फायर यूनिट ने समय रहते पाया काबू
खटीमा में पिछले 24 घंटों में दो अलग-अलग स्थानों पर आग लगने की घटनाएं हुईं। बीएसएनल एक्सचेंज और पकड़िया बंगाली कॉलोनी के टेंट हाउस में आग लगी। फायर स्टेशन की टीम ने तेजी से कार्रवाई कर आग पर काबू पाया, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। समय पर कार्रवाई से बड़ा नुकसान होने से बचा गया।

खटीमा। क्षेत्र में बीते 24 घंटों के दौरान दो अलग-अलग स्थानों पर आग लगने की घटनाएं सामने आईं। दोनों मामलों में फायर स्टेशन की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया। घटनाओं में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। शनिवार देर रात डिग्री कॉलेज रोड स्थित बीएसएनल एक्सचेंज एक ट्रांसफार्मर में आग लग गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन द्वितीय अधिकारी लक्ष्मण सिंह के निर्देशन में फायर यूनिट मौके पर पहुंची और बमुश्किल पानी की बौछार कर आग को पूरी तरह बुझा दिया। वहीं सोमवार तड़के सुबह पकड़िया बंगाली कॉलोनी में हुई। राकेश शुक्ला के टिनशेड में संचालित टेंट हाउस के गोदाम में विद्युत शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई।
आग से गोदाम में रखा टेंट हाउस का सामान जलने लगा। सूचना पर फायर स्टेशन की टीम प्रभारी लक्ष्मण सिंह नेगी के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और आग को फैलने से पहले ही नियंत्रित कर बुझा दिया। फायर विभाग के अनुसार दोनों घटनाओं में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। समय रहते आग पर काबू पा लेने से आसपास के क्षेत्र में भी बड़ा नुकसान होने से बच गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


