Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsFire Breaks Out at Pipliya Seg Industries in Kashipur No Casualties Reported
महुआखेड़ागंज में लगी फैक्ट्री में आग

महुआखेड़ागंज में लगी फैक्ट्री में आग

संक्षेप: काशीपुर में शनिवार सुबह महुआखेड़ागंज स्थित पिपलिया सेग इंडस्ट्रीज के रोटरी यार्ड में आग लग गई। फायर यूनिट ने समय पर कार्रवाई करके आग पर काबू पाया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन रबड़ के सामान जल गए। आग के कारणों की जांच चल रही है।

Sat, 8 Nov 2025 11:32 AMNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share Share
Follow Us on

काशीपुर। शनिवार तड़के महुआखेड़ागंज फेस-2 स्थित पिपलिया सेग इंडस्ट्रीज के रोटरी यार्ड में अचानक आग लग गई। घटना की सूचना सुबह लगभग 06:40 बजे पीएफटी के माध्यम से फायर स्टेशन काशीपुर को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही लीडिंग फायरमैन चंदन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में फायर यूनिट की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गईl घटनास्थल पर आग फैक्ट्री परिसर के रोटरी यार्ड में रखे रबड़ के कट्टों में भयंकर रूप से भड़क रही थी। आग की लपटें ऊँची उठने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फायर कर्मियों ने तुरंत मोटर फायर इंजन से दो होज लाइन फैलाकर आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

प्रारंभिक प्रयासों से आग की तीव्रता कम की गई, लेकिन पानी समाप्त होने पर दूसरे फायर टेंडर को जोड़ा गया और लगातार पंपिंग कर घंटों की मेहनत के बाद आग को पूरी तरह बुझा दिया गया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि फैक्ट्री के कुछ हिस्सों में रखे रबड़ के सामान जलकर राख हो गए।फायर स्टेशन के अधिकारियों ने बताया कि समय रहते कार्रवाई करने से एक बड़ी औद्योगिक दुर्घटना टल गई। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। फायर यूनिट में लीडिंग फायरमैन खीमानंद, लीडिंग फायरमैन बिजेंद्र सिंह, चालक सुमित पवार, चालक सोमबीर पवार, फायरमैन प्रकाश चंद, अर्जुन सिंह, भुवन कुमार, महिला फायरमैन नीतू नाथ, भावना, पंकज कुमार, राधिका, सीता, ज्योति और नमिता शामिल रहे