ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रपुरखाना बनाते समय महिला झुलसी

खाना बनाते समय महिला झुलसी

ग्राम मलसा में मंगलवार सुबह खाना बनाते समय एक महिला झुलस गयी। महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने महिला की स्थिति में सुधार बताया है। जानकारी के मुताबिक किच्छा रोड...

खाना बनाते समय महिला झुलसी
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रपुरTue, 30 Oct 2018 05:55 PM
ऐप पर पढ़ें

ग्राम मलसा गिरधरपुर निवासी राधा पत्नी किशन मंगलवार सुबह लकड़ी के चूल्हे पर खाना बना रही थी। इस दौरान मिट्टी का तेल डालने से चूल्हे में आग भड़क गयी। इससे राधा आग की चपेट में आ गयी। आनन-फानन में महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों के मुताबिक महिला का 45 प्रतिशत हिस्सा जल चुका है। बताया कि महिला की स्थिति खतरे से बाहर है। स्थिति में सुधार हो रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें