ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रपुरकिसानों ने की ट्रैक्टरों की पूजा

किसानों ने की ट्रैक्टरों की पूजा

किसान मोर्चा ने पूरे प्रदेश में ट्रैक्टर एवं कृषि यंत्रों की पूजा की। साथ ही किसानों को कृषि बिल से होने वाले लाभ की जानकारी दी। किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान ने बताया कि कृषि विधेयक किसानों...

किसानों ने की ट्रैक्टरों की पूजा
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रपुरThu, 08 Oct 2020 06:41 PM
ऐप पर पढ़ें

किसान मोर्चा ने पूरे प्रदेश में ट्रैक्टर एवं कृषि यंत्रों की पूजा की। साथ ही किसानों को कृषि बिल से होने वाले लाभ की जानकारी दी। किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान ने बताया कि कृषि विधेयक किसानों के जीवन में बदलाव लाने के लिए अहम कदम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने विधेयकों के माध्यम से कृषि के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त किया है। उन्होंने कहा कि इन विधेयकों से किसान, कृषि क्षेत्र, कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूति मिलेगी। साथ ही खेती किसानी में निजी निवेश होने से विकास कार्यों को और अधिक बल मिलेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें