ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रपुरचीनी मिल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए किसानों ने किया हंगामा

चीनी मिल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए किसानों ने किया हंगामा

कम तौल की पर्चियों पर अधिक गन्ना तौले जाने से आक्रोशित किसानों ने चीनी मिल में हंगामा किया। उन्होंने 14 सेंटरों पर इंडेंट नहीं भेजे जाने का आरोप लगाते हुए चीनी मिल के कांटे पर तोल रुकवा दी। मुख्य...

चीनी मिल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए किसानों ने किया हंगामा
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रपुरSun, 01 Dec 2019 06:28 PM
ऐप पर पढ़ें

कम तौल की पर्चियों पर अधिक गन्ना तौले जाने से आक्रोशित किसानों ने चीनी मिल में हंगामा किया। उन्होंने 14 सेंटरों पर इंडेंट नहीं भेजे जाने का आरोप लगाते हुए चीनी मिल के कांटे पर तोल रुकवा दी। मुख्य अभियंता के आश्वासन के बाद किसान शांत हुये।24 नवंबर को पेराई सत्र शुरू होने के बाद भी मरम्मत के कारण चीनी मिल लगातार नहीं चल पाई। 30 नवंबर को चीनी मिल की पेराई शुरू हुई। रविवार को किसानों ने चीनी मिल प्रबंधन पर घालमेल का आरोप लगाते हुये हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि 14 सेंटरों पर अभी तक इंडेंट भेजा ही नहीं गया है। वहां के अभी रेट फाइनल नहीं हुये हैं। जिस कारण वहां के किसान परेशान है। इसी दौरान कांटे पर 30 कुंतल की पर्ची लेकर पहुंचे किसान की ट्राली पर डेढ़ सौ कुंतल से अधिक गन्ना होने पर किसानों ने ट्रैक्टर के आगे बैठकर हंगामा शुरू कर दिया। जिससे मिल का तोल कांटा बंद हो गया। सूचना मिलते ही मुख्य अभियंता एलबी सिंह व गन्ना प्रबंधक वृंदावन यादव मौके पर पहुंच गये। उन्होंने किसानों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन उन्हें किसानों ने जमकर खरी खोटी सुनाई। किसानों की अगुवाई कर रहे कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण बिष्ट ने जमकर चीनी मिल के अधिकारियों को फटकार लगाई। काफी देर तौल बंद रहने के बाद मुख्य अभियंता के आश्वासन पर तौल कांटा शुरू हुआ। गन्ना प्रबंधक ने किसानों को शीघ्र व्यवस्था सुधार का भरोसा दिलाया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें