ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रपुरमण्डियों को प्राइवेट करने की कोशिशों का किसानों ने किया विरोध

मण्डियों को प्राइवेट करने की कोशिशों का किसानों ने किया विरोध

अखिल भारतीय किसान सभा ने अनाज मण्डियों को प्राइवेट करने का तीखा विरोध किया है। किसानों ने इस निर्णय के खिलाफ सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी है। अखिल भारतीय किसान सभा के जिलाध्यक्ष त्रिलोचन सिंह ने कहा...

मण्डियों को प्राइवेट करने की कोशिशों का किसानों ने किया विरोध
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रपुरFri, 03 Jul 2020 05:53 PM
ऐप पर पढ़ें

अखिल भारतीय किसान सभा ने अनाज मंडियों को निजी हाथों में देने का विरोध किया है। किसानों ने इस निर्णय के खिलाफ सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी है। अखिल भारतीय किसान सभा के जिलाध्यक्ष त्रिलोचन सिंह ने कहा कि मंडियों के माध्यम से किसानों को उसकी उपज का लाभकारी मूल्य दिया जा सकता है। किसानों को सुविधायें भी दी जा सकती है।लेकिन सरकार पब्लिक सेक्टरों को प्राइवेट करने में तुली है। तय किया कि सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ 10 जुलाई से 20 जुलाई तक आन्दोलन करेगी। शुक्रवार को किसानों ने बिरिया में विरोध प्रदर्शन किया। यहां खड़क सिंह राणा, मनखुशी सिंह राणा, जसवीर सिंह, निर्मल सिंह, अमृत सिंह, छिन्दा सिंह, कर्म सिंह, सुनीता राणा, मिथिलेश राणा, भज्जो देवी, शांति राणा, अनीता राणा मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें