मक्के की बहुउदेशीय खेती से आयेगी किसानों में खुशहाली: डॉ़ भटनागर
मंगलवार को भारतीय मक्का अनुसंधान संस्थान लुधियाना व गोविन्द वल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय पंतनगर ने शांतिपुरी में एक साझा किसान गोष्ठी

शांतिपुरी, संवाददाता। भारतीय मक्का अनुसंधान संस्थान लुधियाना व गोविन्द वल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि पंतनगर ने शांतिपुरी में मंगलवार को एक साझा किसान गोष्ठी हुई।। जिसमें वैज्ञानिक डॉ़ अमित भटनागर ने किसानों को एथेनॉल उद्योगों के जलग्रहण क्षेत्र में मक्का उत्पादन में वृद्धि नामक परियोजना की जानकारी दी। जिसका मुख्य उद्देश्य मक्के से एथेनॉल का उत्पादन बढ़ाकर किसानों की आय में गुणात्मक बृधि करना है।
डॉ़ भटनागर ने बताया कि मक्का एक बहुउद्देशीय फसल है। जिसका उपयोग एथेनॉल उत्पादन, हरा चारा, साइलेज तथा मुर्गी दाने के लिए किया जा रहा है। जोखरीफ, रबी तथा बसंत के मौसम में आसानी से उगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार एथेनॉल उत्पादन बढ़ाने के लिए मक्का की खेती को बढ़ावा दे रही है। जिससे किसान धान का क्षेत्र कम कर कम लागत में मक्के की खेती से अधिक मुनाफा कमा सकते हैं। उन्होंने बताया कि इसके लिए न केवल संस्थान की ओर से किसानों को अच्छा शोधित बीज, कीटनाशक एवं खरपतवार नाशरक दवाइयां नि:शुल्क दी जाएंगी। बल्कि समय-समय पर उन्हें बुवाई, सिंचाई एवं विपणन आदि में भी सहयोग किया जाएगा। किसान नेता डॉ. गणेश उपाध्याय ने गोष्ठी में उपस्थित वैज्ञानिकों से किसानों के खोतों का नि:शुल्क मृदा परीक्षण कराने तथा पंतनगर यूनिवर्सिटी के कृषि शोध कार्यक्रमों को नजदीकी किसानों के खोतों तक पहुंचाने की मांग की। यहां पूर्व जिपं सदस्य विनोद कोरंगा, प्रधान चंद्रकला बिशन कोरंगा, लालसिंह, गोबिन्द सिंह, मुनीम पाण्डे, पुष्कर सिंह, गंगा सिंह कोरंगा, शंकर सिंह, हरेन्द्र सिंह, नेत्र सिंह देउपा, अमेरिका प्रसाद, हिमांशु, नेत्र सिंह, डिगर सिंह, गणेश, जगदीश सिंह, राजेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।