बिना अनुमति बोए बेमौसमी धान की प्रशासन ने ट्रैक्टर से कराई जुताई
जिले में गिरते भू-जल स्तर को देखते हुए गर्मी की धान की खेती पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद भी गदरपुर तहसील क्षेत्र में कई किसानों ने बिना अनुमति धान की
दिनेशपुर, संवाददाता। जिले में गिरते भू-जल स्तर को देखते हुए गर्मी की धान की खेती पर प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद गदरपुर तहसील क्षेत्र में कई किसानों द्वारा बिना अनुमति धान की पौध तैयार किए जाने का मामला सामने आया है। प्रशासन की टीम ने निरीक्षण के बाद कई खेतों में बिना अनुमति तैयार की गई धान की पौध को ट्रैक्टर से जुताई कर नष्ट करा दिया। हालांकि रामबाग के किसानों के विरोध के बाद एक सप्ताह में अनुमति पत्र दिखाने की मोहलत दी गई है। मामले की जानकारी मिलने पर गदरपुर एसडीएम ऋचा सिंह के नेतृत्व में तहसील प्रशासन और कृषि विभाग की टीम ने क्षेत्र में निरीक्षण अभियान चलाया।
कई खेतों में बिना अनुमति तैयार की गई धान की पौध को ट्रैक्टर से जुताई कर नष्ट कर दिया गया। रामबाग क्षेत्र में प्रशासनिक टीम के पहुंचने पर किसानों ने विरोध जताया। ग्राम प्रधान विकास राय सहित किसानों का कहना था कि उनकी जमीन दलदली श्रेणी में आती है और वे धान बोने के हकदार हैं। तनाव की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने संबंधित किसानों से अनुमति पत्र प्रस्तुत करने को कहा और एक सप्ताह की मोहलत दी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय में दस्तावेज न देने पर नियमानुसार कार्रवाई होगी। प्रशासन का कहना है कि जल संकट को देखते हुए आदेशों का पालन जरूरी है, जबकि किसान स्पष्ट नीति की मांग कर रहे हैं। तहसीलदार लीना चंद्रा, कृषि अधिकारी अनिल अरोरा, दिनेशपुर थाने से उपनिरीक्षक प्रदीप शर्मा, कांस्टेबल गोविंद आर्य के अलावा किसानों में हजारा सिंह, नकुल कुमार राय शिवपद राय तारापद राय
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


