कमला नेहरू योजना के तहत छात्राओं को वितरित किये चेक

Feb 17, 2026 07:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share

रुद्रपुर के खेड़ा स्थित सुपर इंटर कॉलेज में कक्षा 12 के छात्रों का विदाई समारोह आयोजित किया गया। भाजपा नेताओं ने कमला नेहरू योजना के तहत छात्राओं को चेक वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार की योजनाओं पर भी चर्चा की गई।

कमला नेहरू योजना के तहत छात्राओं को वितरित किये चेक

रुद्रपुर, संवाददाता। खेड़ा स्थित सुपर इंटर कॉलेज में कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं के सम्मान में मंगलवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कमला नेहरू योजना के अंतर्गत छात्राओं को प्रोत्साहन स्वरूप चेक वितरित किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक भारत भूषण चुघ ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में छात्र-छात्राएं लगातार नए मुकाम हासिल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी और पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार द्वारा शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ विद्यार्थियों को मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि कोई भी युवा शिक्षा से वंचित न रहे, क्योंकि शिक्षा ही वह माध्यम है जिससे युवा ऊंचाइयों को छू सकता है। उन्होंने बताया कि कमला नेहरू योजना के तहत कक्षा 12 की छात्राओं को चेक वितरित किए जा रहे हैं ताकि वे उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपने भविष्य का निर्माण कर सकें। चेक प्राप्त करने वाली छात्राओं में मुस्कान, सादियां, नूरानी, सना, परवीन और आसरा शामिल रहीं। इस दौरान छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनके विचार सुने तथा सफलता के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। यहां दर्जाधारी उत्तम दत्ता, भाजपा नेता वेद ठुकराल, कस्तूरी लाल तागरा, विजय, रजनी लोहानी, चंदन कुमार, सोनू रस्तोगी, अंजलि गंगवार, रंजीत पाल, रेखा रानी, पूनम मंडल, सुनीता आर्य, प्रीति रानी, पूनम शर्मा, भीम सिंह, मंजू भारती, रेणुका, फिजा, लक्ष्मी, फरहा, फिरदौस, शोभा, काजल पाल, शिरीन, कमलेश, नूरी, पुष्पा, आलिया मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।