चौकी में काउंसिलिंग के दौरान हंगामा, दो भाई गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
Follow us on Google News
share

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैम्प पुलिस ने पारिवारिक विवाद के दौरान हंगामा करने वाले दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। 28 मई को चौकी आवास विकास में जगतपुरा निवासी

चौकी में काउंसिलिंग के दौरान हंगामा, दो भाई गिरफ्तार

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप पुलिस ने पारिवारिक विवाद के दौरान हंगामा करने वाले दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। 28 मई को चौकी आवास विकास में जगतपुरा निवासी शौकत अली ने पारिवारिक विवाद और मारपीट को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलने पर उपनिरीक्षक प्रकाश चन्द्र आर्या ने दोनों पक्षों को चौकी बुलाकर समझौता और काउंसलिंग कराने का प्रयास किया। काउंसलिंग के दौरान दोनों पक्षों में शामिल सलमान मलिक और आसिफ शेर अली अचानक आपस में भिड़ गए। इस पर पुलिस ने सलमान मलिक पुत्र शौकत अली तथा आसिफ शेर अली पुत्र शौकत अली, निवासी जगतपुरा, थाना ट्रांजिट कैम्प को बीएनएस की धारा 125/126/135(3)/170 के तहत गिरफ्तार कर लिया।

दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।