फायरिंग की झूठी सूचना पर दौड़ी पुलिस, 10 हजार का चालान
रुद्रपुर में डायल 112 पर फायरिंग की झूठी सूचना देने पर एक महिला को 10,000 रुपये का चालान किया गया। महिला ने अपने बेटे पर फायरिंग होने की जानकारी दी, लेकिन जांच में यह झूठी पाई गई। दरअसल, बेटे ने नशे में टकराव किया था, जिसके चलते विवाद हुआ। एसएसपी ने डायल 112 के दुरुपयोग पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर में डायल 112 पर फायरिंग की झूठी सूचना देकर पुलिस को दौड़ाने का मामला सामने आया है। जांच में सूचना असत्य पाए जाने पर पुलिस ने महिला का 10 हजार रुपये का चालान कर दिया। जानकारी के अनुसार, ट्रांजिट कैंप क्षेत्र की रानी पत्नी जमुना प्रसाद ने डायल 112 पर बेटे पर फायरिंग होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक अकरम अहमद समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच की। पूछताछ में पता चला कि महिला के बेटे बोबी चौधरी ने नशे की हालत में कार से गैस सिलेंडर ढोने वाले वाहन को टक्कर मार दी थी, जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी और मारपीट हुई थी।
फायरिंग की घटना नहीं मिलने पर पुलिस ने महिला के खिलाफ पुलिस एक्ट में 10 हजार रुपये का चालान किया। एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि डायल 112 का दुरुपयोग करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। इससे पहले भी इंदिरा बंगाली कॉलोनी में युवती की हत्या की फर्जी सूचना आ चुकी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


