Rudrapur News: फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बना युवती को किया बदनाम, रिश्तेदारों से मांगे रुपये

हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
Follow us on Google News
share

Rudrapur News: दिनेशपुर में एक युवती के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उसे बदनाम किया गया। आरोप है कि अज्ञात व्यक्ति ने उसके रिश्तेदारों से रुपये मांगने के लिए उसका नाम और फोटो इस्तेमाल किया। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rudrapur News: फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बना युवती को किया बदनाम, रिश्तेदारों से मांगे रुपये

Rudrapur News: दिनेशपुर, संवाददाता। क्षेत्र की एक युवती के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उसे बदनाम करने और उसके रिश्तेदारों से रुपये मांगने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर दिनेशपुर थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तिलपुरी संख्या-1 निवासी एक युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी असली इंस्टाग्राम प्रोफाइल से फोटो डाउनलोड कर उसके नाम से फर्जी आईडी बना ली। आरोप है कि आरोपी इस फर्जी आईडी के जरिए उसके रिश्तेदारों और परिचितों को संदेश भेजकर रुपये मांग रहा है, जिससे परिवार और परिचितों में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई।

आरोप है कि आरोपी ने उसका मोबाइल नंबर भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद से उसे लगातार अनजान लोगों के फोन आ रहे हैं। कई कॉल करने वाले अश्लील बातें कर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। इससे वह काफी परेशान है और उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा भी प्रभावित हुई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी संचालित करने वाले व्यक्ति की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।