Rudrapur News: चोर ने तीन दुकानों के ताले तोड़े, घटना कैमरे में कैद

हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
Follow us on Google News
share

Rudrapur News: किच्छा में एक चोर ने सोमवार तड़के शास्त्री मार्केट में तीन दुकानों के ताले तोड़े। हालांकि, वह शटर के सेंटर लॉक को तोड़ने में असफल रहा, जिससे चोरी का प्रयास विफल हो गया। घटना सीसीटीवी में कैद हुई, और पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Rudrapur News: चोर ने तीन दुकानों के ताले तोड़े, घटना कैमरे में कैद

Rudrapur News: किच्छा। चोर ने शास्त्री मार्केट में सोमवार तड़के करीब साढ़े चार बजे सरिये की मदद से खन्ना ट्रेडर्स, ओम किराना स्टोर और अमित ट्रेडर्स के शटर में लगे ताले तोड़ दिए। हालांकि, वह शटर के सेंटर लॉक को तोड़ने में नाकाम रहा। इससे दुकानों में चोरी करने की उसकी कोशिश विफल हो गई। पूरी घटना दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। सुबह दुकानदार जब अपनी दुकानों पर पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़रुद्रपुरRudrapur News: चोर ने तीन दुकानों के ताले तोड़े, घटना कैमरे में कैद