
सुरई रेंज में दो नन्हें शावकों के साथ भारामल सड़क पर अटखेलिया करती दिखाई दी बाघिन
खटीमा के सुरई रेंज में बाघों की बढ़ती संख्या से वन विभाग उत्साहित है। हाल ही में एक बाघिन को अपने दो बच्चों के साथ खेलते देखा गया है, जिससे सुरई जंगल सफारी को पर्यटन के रूप में विकसित किया गया है। वन विभाग ने सुरक्षा के लिए भारामल जाने वाली सड़क को अस्थाई रूप से बंद करने का निर्णय लिया है।
खटीमा। सुरई रेंज में टाइगर की बढ़ती संख्या से वन विभाग उत्साहित है।बता दे कि बाघ की गढ़ना पूरे प्रदेश में चल रही है।खटीमा रेंज के सुरई में बाघों की बहुतायत है।इसे देखते हुए ही सुरई को पर्यटन के रूप में सुरई जंगल सफारी के रूप में विकसित किया गया है। सोमवार को सुरई रेंज के जंगल में भारामल को जाने वाली सड़क पर एक बाघिन को दो छोटे छोटे बच्चों के साथ अटखेलिया करते हुए देखा गया है जिसके बाद वन विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। बाघ अपने बच्चों के साथ झनकयां नहर के किनारे भारामल को जाने वाली रोड पर खेलते हुए नजर आई है।इसे

एक पर्यटक ने अपने कैमरे में कैद किया है जिसकी वीडियो वन विभाग को दी गई। इसके बाद विभाग उस क्षेत्र में नजर बनाया हुआ है और उस स्थान पर कैमरे लगाए जा रहे है। रेंज अधिकारी आर एस मनराल ने बताया कि बाघिन के अपने बच्चों के साथ दिखाई देने के स्थान पर वन कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।ये वन विभाग के लिए काफी उत्साहित करने वाला है और पर्यटकों के लिए भी अच्छी खबर है। इससे पूर्व भी सुरई जंगल में एक बाघिन जिसके पेट में क्लच वायर फसा था अपने तीन बच्चों के साथ देखा गया था जो अब भी सुरक्षित है और लगातार कैमरों में ट्रेस होती रही है।अब इसके बच्चे काफी बड़े हो गए है।इसके अलावा भी कई बाघ जंगल में मौजूद है।सुरक्षा के दृष्टिगत भारामल को जाने वाली सड़क को अस्थाई रूप से बंद किया जाएगा।पूर्व में भी इसे बैरियर लगा कर बंद किया था लेकिन लोग इसे तोड़ दे रहे है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




