पर्यावरण मेला कार्यक्रम का आयोजन

हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
Follow us on Google News
share

खटीमा। पर्यावरण मेला कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को उत्तराखंड शहरी पर्यावरण संरक्षण परिषद की उपाध्यक्ष हेमा जोशी के खटीमा आगमन पर नगर पालिका परिषद के

पर्यावरण मेला कार्यक्रम का आयोजन

खटीमा। पर्यावरण मेला कार्यक्रम के तहत मंगलवार को उत्तराखंड शहरी पर्यावरण संरक्षण परिषद की उपाध्यक्ष हेमा जोशी के खटीमा आगमन पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने उनसे शिष्टाचार भेंट की। इसके बाद संजय पार्क में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और स्वच्छता को बढ़ावा देने से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, अधिशासी अधिकारी प्रियंका, भाजपा नेता नवीन बोरा सहित पालिका के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए खटीमा को स्वच्छ, सुंदर और हरित बनाने का संकल्प लिया।

“एक पेड़ मां के नाम” और “हरित खटीमा, स्वच्छ खटीमा” अभियान के तहत आयोजित यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रेरणादायक पहल साबित हुआ।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।