ऊर्जा विभाग ने शटडाउन को किया स्थगित

Mar 01, 2026 07:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share

ऊर्जा विभाग ने रविवार को मरम्मत कार्य को लेकर लिये जाने वाले शटडाउन को स्थगित कर दिया। अब ऊर्जा विभाग होली के बाद मरम्मत कार्य करेगा। रविवार को मटकोट

ऊर्जा विभाग ने शटडाउन को किया स्थगित

रुद्रपुर। ऊर्जा विभाग ने रविवार को मरम्मत कार्य को लेकर लिए जाने वाले शटडाउन को स्थगित कर दिया। अब ऊर्जा विभाग होली के बाद मरम्मत कार्य करेगा। रविवार को मटकोटा पॉवर हाउस, भदाईपुरा पॉवर हॉउस के अंतर्गत नयी लाइनों का निर्माण और पुरानी विद्युत लाइनों के सुदृढ़ीकरण का कार्य किया जाना था। ऊर्जा विभाग द्वारा जारी किए गए विज्ञापन का संज्ञान लेते हुए विधायक शिव अरोरा ने अधिशासी अभियंता उमाकांत चतुर्वेदी से वार्ता की। कहा कि रुद्रपुर क्षेत्र में जगह-जगह होली मिलन के कार्यक्रमों के साथ-साथ हिन्दू सम्मेलन के आयोजन हो रहे है। ऐसे में त्योहार के दृष्टिगत मरम्मत कार्य को लेकर होने वाला शटडाउन ना लिया जाए।

ईई ने सहमति जताते हुए शटडाउन को स्थगित कर दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।