ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम ने की ताबड़तोड़ कार्रवाई

Jan 28, 2026 06:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share Share
Follow Us on

दिनेशपुर में ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम ने छापेमारी कर 20 बिजली चोरी के मामले पकड़े। टीम ने जांच के दौरान घरों और दुकानों से अवैध केबल्स और मीटर जब्त किए। आरोपियों के खिलाफ दिनेशपुर थाने में मुकदमे दर्ज किए गए हैं। कई लोग छतों पर चढ़कर केबल हटाते हुए मिले।

ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम ने की ताबड़तोड़ कार्रवाई

दिनेशपुर, संवाददाता। ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम ने दिनेशपुर सहित गूलरभोज और श्रीरामपुर गांव में छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान बिजली चोरी के 20 मामले पकड़े गए, जिनमें आरोपियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। बढ़ती बिजली चोरी की शिकायतों के मद्देनजर बुधवार सुबह विजिलेंस टीम दलबल के साथ दिनेशपुर, गूलरभोज और श्रीरामपुर गांव पहुंची। टीम को देखते ही कई लोगों ने छतों पर चढ़कर अवैध रूप से डाली गई केबल हटानी शुरू कर दी। जांच के दौरान घरों, दुकानों और अन्य प्रतिष्ठानों से बिजली चोरी के 20 मामले सामने आए। टीम ने मौके से मीटर और तार कब्जे में लेकर सील कर दिए।

विजिलेंस टीम ने दिनेशपुर के रीना नस्कर, पवन कुमार, परेश अधिकारी, सनातन कुमार, गुलशन कुमार, हीरा देवी, चंद्रकला अग्रवाल, गूलरभोज के राजीव कुमार, सुखविंदर सिंह, इमरान अली, सरस्वती देवी, समीर, अशोक कुमार, छोटे लाल यादव, विनोद कुमार, बाबूराम मंडल, बलदेव राज तथा श्रीरामपुर गांव के राजेश गोल्दार के खिलाफ दिनेशपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। टीम में अधिशासी अभियंता उमाकांत चतुर्वेदी, उपखंड अधिकारी प्रकाश शाह, फरमान जैदी, सहायक अभियंता सतर्कता अमित चंद्र आर्य, पुनीत कुमार, अवर अभियंता सतर्कता कृतिका तिवारी, अवर अभियंता दिनेशपुर मेहताब अली, अफसान सैफी, सुभाष शर्मा, पुलिस इंस्पेक्टर मारुत शाह, अमित त्यागी तथा लाइनमैन सुभाष बैरागी, लव कुमार, बबलू और करण कुमार शामिल रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsEnergy Corporation s Vigilance Team Uncovers 20 Cases of Electricity Theft in Dineshpur and Nearby Villages
;;;