ऊर्जा निगम ने 188 कनेक्शन काटे, वसूले 64 लाख

Feb 27, 2026 07:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share

ऊर्जा निगम ने बकाया वसूली अभियान तेज कर दिया है। ऊर्जा निगम ने कार्रवाई करते हुए दो दिन में 188 कनेक्शन काटे। साथ ही 64 लाख की वसूली भी की गयी है।

ऊर्जा निगम ने 188 कनेक्शन काटे, वसूले 64 लाख

रुद्रपुर, संवाददाता। ऊर्जा निगम ने बकाया वसूली अभियान तेज कर दिया है। ऊर्जा निगम ने कार्रवाई करते हुए दो दिन में 188 कनेक्शन काटे। साथ ही 64 लाख की वसूली भी की गई है। एसडीओ अन्नू अरोड़ा के नेतृत्व में गुरुवार और शुक्रवार को बकाया वसूली के लिए अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में बिजली का बकाया न जमा करने पर कार्रवाई की गई। एसडीओ ने बताया कि शिमला बहादुर, मलसी, सिविल लाइन, धान मंडी, छतरपुर, जय नगर, रम्पुरा, खेड़ा में कार्रवाई करते हुए 188 कनेक्शन काटे गए। उन्होंने बताया कि 64 लाख की वसूली भी की गई है।

उन्होंने कहा कि कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।