मातृ दिवस पर सेंट लामार्ट स्कूल में भावपूर्ण कार्यक्रम आयोजित
शांतिपुरी के सेंट लामार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मातृ दिवस पर एक भावनात्मक कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि तारा पांडे ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। शिक्षिका जानकी कुनियाल ने मां की महिमा पर कविता प्रस्तुत की। प्रतियोगिताओं में रजनी चंदोला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। माताओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा की गई।
शांतिपुरी, संवाददाता। सेंट लामार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जवाहर नगर में मातृ दिवस के अवसर पर भावनात्मक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान तारा पांडे, दीपा कांडपाल एवं कविता तिवारी के साथ विद्यालय के प्रबंध निदेशक प्रमोद वर्मा, अकादमिक निदेशक उमेश बोरा और प्रधानाचार्य बृज मोहन कुनियाल ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। कार्यक्रम में अकादमिक निदेशक उमेश बोरा ने स्वागत भाषण के माध्यम से सभी माताओं एवं अतिथियों का अभिनंदन किया। इस दौरान शिक्षिका जानकी कुनियाल ने मां की महिमा पर आधारित मर्मस्पर्शी कविता प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को भावुक कर दिया। माताओं के लिए विभिन्न रोचक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में रजनी चंदोला ने प्रथम, विमलेश कोरंगा ने द्वितीय और चंदा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिताओं में रंजना रावत, सोनल एवं भारती सूंठा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। मुख्य अतिथि तारा पांडे ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं संस्कार निर्माण में माताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों के साथ अधिक समय बिताने और संवाद बनाए रखने का आह्वान किया। संचालन हर्षिता पांडे ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिकाएं वर्षा, भारती लोहानी, मीरा, अंकिता, रिया, रेनू कैरा, ममता कपूर, ममता भट्ट, पूनम, सिया पंत, रेनू बिष्ट, सोनल, रंजना रावत, हर्षिता पांडे, भारती सूंठा एवं जानकी कुनियाल सहित समस्त स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


