Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsEmerging Singer Man Panu Gains Fame with I Am Don Track and Reality Show
गायकों ने सुरों से बांधा समां

गायकों ने सुरों से बांधा समां

संक्षेप:

खटीमा के मान पानू ने अपने गाने 'आई एम डॉन' के जरिए संगीत जगत में पहचान बनाई है। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने इस गाने की तारीफ की है। मान पानू वर्तमान में रियलिटी शो 'आई पॉपस्टार' के फाइनलिस्ट हैं और उनकी संगीत शैली में पॉप, इंडी रॉक और भारतीय धुनों का अनूठा संगम है।

Dec 21, 2025 11:10 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share Share
Follow Us on

खटीमा। हिमनद वेलफेयर फाउंडेशन के शैरी सिंगर और उभरते गायक मान पानू ने अखबार के साथ दूरभाष पर प्रेस वार्ता की। शेरी सिंगर जहां उत्तराखंड की शान माने जाते है रशिया में अपने संगीत से उन्होंने धूम मचाई और खटीमा का नाम रोशन किया वही अब बग्गा चौवन के एक कच्चे मकान में रहने वाले वही पड़े बले मान पानू एक उभरते हुए भारतीय गायक, गीतकार और संगीत निर्माता के रूप में अपनी धूम मचा रहे है। मान पानु जिन्होंने वर्ष 2025 में अपने वायरल ब्रेकअप ट्रैक आई एम डॉन से संगीत जगत में विशेष पहचान बनाई है। वे मूल रूप से उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र के खटीमा बग्गा चौवन से हैं और वर्तमान में मुंबई में सक्रिय हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मान पानू का जन्म 5 जुलाई को उत्तराखंड में हुआ। वर्ष 2025 तक उनकी आयु लगभग 25 वर्ष है। उन्होंने कुमाऊं विश्वविद्यालय से गणितीय विज्ञान में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है।संगीत में आगे बढ़ने से पूर्व मान पानू ने पर्दे के पीछे रहकर भी महत्वपूर्ण अनुभव अर्जित किया।मुंबई के फार स्टूडियो में लगभग तीन वर्षों तक सहायक संगीत निर्माता के रूप में सेवाएं दीं। दिसंबर 2022 से अगस्त 2025 तक वे जो के साथ गायक-गीतकार के रूप में जुड़े रहे।मान पानू को असली पहचान उनके गीत आई एम डॉन जो 17 सितंबर 2025 को रिलीज हुई से मिली जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने भी इस गीत की प्रशंसा करते हुए इसे बहुत लंबे समय के बाद एक अद्भुत ट्रैक बताया और कहा कि वे चाहते थे कि यह गाना उनका होता।वर्तमान में मान पानू अमेज़न एमएक्स प्लेयर के रियलिटी शो आई पॉपस्टार में फाइनलिस्ट के रूप में नजर आ रहे हैं, जहां वे टीम रिखारी (आदित्य रिखारी) का हिस्सा हैं।मान पानू की संगीत शैली में पॉप, इंडी रॉक और पारंपरिक भारतीय धुनों का अनूठा संगम देखने को मिलता है। उनके प्रमुख गीतों में ओ रे ओ सुआ उत्तराखंड की पृष्ठभूमि पर आधारित और में बेजुबान शामिल हैं।