बिजली चोरी में दो पर मुकदमा दर्ज
रुद्रपुर में ऊर्जा निगम और विजिलेंस टीम ने बिजली चोरी के खिलाफ कार्रवाई की। 30 जनवरी 2026 को चेकिंग अभियान में दो परिसर से अवैध केबिल बरामद की गई। दरिया नगर से 9 मीटर और खेड़ा वार्ड से 7 मीटर अवैध केबिल जब्त की गई। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

रुद्रपुर। रुद्रपुर में बिजली चोरी पर ऊर्जा निगम और विजिलेंस टीम ने कार्रवाई करते हुए दो परिसर से बिजली चोरी पकड़ी है। 30 जनवरी 2026 को उपखण्ड अधिकारी विद्युत वितरण खण्ड रुद्रपुर प्रथम अन्नू अरोरा के नेतृत्व में सहायक अभियंता सतर्कता पुनीत कुमार, अवर अभियंता पारूल कुमार, लाइन कर्मी खेमपाल राजपूत व गणेश विश्वास की टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। पहले मामले में दरिया नगर रुद्रपुर निवासी महेश पंत के परिसर से लगभग 9 मीटर अवैध केबिल बरामद की गई। वहीं दूसरे मामले में वार्ड नंबर 18 खेड़ा रुद्रपुर निवासी रहमद साह के परिसर से करीब 7 मीटर अवैध केबिल जब्त की गई।
कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



