किच्छा में एसडीओ के रिटायरमेंट के बाद विद्युत व्यवस्था चरमराई
एसडीओ के रिटायरमेंट के बाद शहर व ग्रामीण क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। एसडीओ की आईडी बंद होने से उपभोक्ताओं के विद्युत संबधी कार्य

किच्छा, संवददाता। किच्छा में एसडीओ की आईडी बंद होने से उपभोक्ताओं के विद्युत संबधी कार्य ठप्प पड़े हैं। जिससे जनता में रोष व्याप्त है। व्यापार में मंडल ने उपखंड कार्यालय में एसडीओ पद पर तैनाती की मांग की है। तीस अप्रैल को उपखंड अधिकारी दिनेश चंद गुरुरानी का रिटायरमेंट हुआ था। तब से उपखंड अधिकारी का पद रिक्त है। इस कारण एसडीओ की आईडी बंद है। यही वजह है कि उपभोक्ताओं के नए कनेक्शन, बिल संशोधन, अस्थाई कनेक्शन आदि विद्युत संबंधित कार्य पूरी तरह ठप्प पड़े हैं। भीषण गर्मी में जनता का बुरा हाल है। शांतिपुरी निवासी वीरेंद्र सिंह बिष्ट ने आरोप लगाया कि उनका बिल संबंधी कार्य रुका हुआ है जिसके कारण उन्हें उपखंड कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। देवभूमि व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय अरोरा व महामंत्री नितिन फुटेला ने आरोप लगाया कि उपखंड अधिकारी के रिटायरमेंट के बाद एसडीओ की आईडी बंद है। उन्होंने शीध्र एसडीओ की तैनाती की मांग की है। उन्होंने कहा इस बारे में अधिशासी अभियंता से वार्ता की जाएगी.
एसडीओ की तैनाती की स्थिति
अभी एसडीओ की तैनाती नहीं हुई है। जिसके कारण एसडीओ की आईडी बंद है। उपभोक्ताओं जरूरी कार्य संपादित कराये गए हैं। एसडीओ की तैनाती के बारे में उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है।
-संजय तिवारी, ईई विद्युत वितरण खंड किच्छा
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


