ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रपुरराज्य के 7276 वन पंचायतों में जल्द होंगे चुनाव: बिष्ट

राज्य के 7276 वन पंचायतों में जल्द होंगे चुनाव: बिष्ट

बोले, वनों के संरक्षण व संवर्द्धन के साथ लानी होगी विकास की योजना, फिर आयेगा वन आश्रित लोगों में...

राज्य के 7276 वन पंचायतों में जल्द होंगे चुनाव: बिष्ट
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रपुरSun, 19 Jan 2020 07:17 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तराखंड वन पंचायत के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि वन पंचायतों में अधिकारियों व कर्मचारियों की कमी को जल्द दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि परिषद की अगली बैठक में वन पंचायत का ढांचा बनाने पर चर्चा की जायेगी। रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए उत्तराखंड वन पंचायत के अध्यक्ष ने कहा कि राज्य में रिजर्व फारेस्ट और सिविल फारेस्ट हैं। सिविल फारेस्ट में वन पंचायतों का गठन किया गया है। राज्य गठन के समय पांच हजार वन पंचायत थी। जबकि वर्तमान में राज्य में 12061 वन पंचायतें हैं। 7276 वन पंचायतों में चुनाव कराने के लिए प्रमुख सचिव की ओर से सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजा गया है। ताकि दो माह में इन वन पंचायतों में चुनाव हो सके।उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य सभी वन पंचायतों को सक्रिय करना है। ताकि चुनाव के बाद वनीकरण का काम, भूमि संरक्षण, चाल खाल बनाने का काम पूरा किया जा सके। कहा कि गांवों में रह रहे अधिकांश लोग वनों पर आश्रित हैं। वनों का संरक्षण और संवर्द्धन होने पर ही ग्रामीणों का ठहराव होगा। उन्होंने कहा कि वन पंचायतों में फारेस्ट गार्ड के साथ फारेस्टरों की कमी है। यही कारण है कि विकास कार्य तेजी से नहीं हो पा रहे हैं। कहा कि उनका मकसद वन पंचायतों के सशक्त ढांचे का निर्माण करना है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें