ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रपुर60 ग्राम पंचायतों में आज होंगे उप प्रधान के चुनाव

60 ग्राम पंचायतों में आज होंगे उप प्रधान के चुनाव

विकास खंड की 60 ग्राम पंचायतों में आज उप प्रधान के चुनाव होंगे। चुनाव संपन्न कराने के लिए खंड विकास अधिकारी नवीन चंद्र उपाध्यय ने शिक्षकों को प्रशिक्षण...

60 ग्राम पंचायतों में आज होंगे उप प्रधान के चुनाव
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रपुरTue, 25 Feb 2020 11:57 PM
ऐप पर पढ़ें

खटीमा विकास खंड की 60 ग्राम पंचायतों में आज उप प्रधान के चुनाव होंगे। चुनाव संपन्न कराने के लिए खंड विकास अधिकारी नवीन चंद्र उपाध्यय ने शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया। बुधवार को सुबह सात बजे पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्र रवाना होंगी।बीडीओ उपाध्याय ने बताया कि सुबह 10 बजे से 11 बजे तक नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे, 11 बजे से 12 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच, 12 से 12.30 तक नाम वापसी, 12.30 से एक बजे तक प्रत्याशी को चुनाव चिन्ह आवंटित होगा। 1.30 से 3.30 तक मतदान का समय निर्धारित है। शाम को चार बजे के बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे। बीडीओ उपाध्याय ने बताया कि चार ग्राम पंचायतों में पंचायत का गठन नहीं होने के कारण यहां चुनाव नहीं होंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें