पूर्व सैनिक संगठन कुंडेश्वरी की नई कार्यकारिणी का गठन

Mar 09, 2026 11:48 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share

रुद्रपुर में विजयपथ पूर्व सैनिक कल्याण समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। कैप्टन बच्चन सिंह नेगी अध्यक्ष, कैप्टन जगमोहन सिंह नेगी उपाध्यक्ष और हवलदार संजय लखेड़ा को कोषाध्यक्ष निर्विरोध चुना गया। हवलदार पदम सिंह नेगी सचिव बने। इस मौके पर पूर्व सैनिकों की बड़ी संख्या मौजूद रही।

पूर्व सैनिक संगठन कुंडेश्वरी की नई कार्यकारिणी का गठन

रुद्रपुर। विजयपथ पूर्व सैनिक कल्याण समिति कुंडेश्वरी की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए रविवार को बैठक एवं चुनाव प्रक्रिया आयोजित की गई। चुनाव के दौरान कैप्टन बच्चन सिंह नेगी को अध्यक्ष, कैप्टन जगमोहन सिंह नेगी को उपाध्यक्ष तथा हवलदार संजय लखेड़ा को कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुना गया। सचिव पद के लिए हुए मतदान में हवलदार पदम सिंह नेगी विजयी घोषित किए गए। संगठन के वरिष्ठ सदस्यों कैप्टन गजे सिंह (शौर्य चक्र), सूबेदार मेजर राम सिंह नेगी, सूबेदार मेजर त्रिलोक सिंह नेगी सहित पांच वरिष्ठ पूर्व सैनिकों को संरक्षक मंडल में शामिल किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक एवं वीर नारियां उपस्थित रहीं।

चुनाव समिति के अध्यक्ष सूबेदार मेजर चंद्रमणि नैनवाल तथा उनके सहयोगी कैप्टन बचन सिंह ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को फूलमाला पहनाकर बधाई दी और संगठन की मजबूती के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।