क्रय-विक्रय सहकारी समिति के चुनाव स्थगित

हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
Follow us on Google News
share

रुद्रपुर में सहकारी समितियों की प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं अन्य प्रतिनिधियों के चुनाव अब 23 मई को होंगे। पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद खंडूड़ी के निधन के कारण 20 मई को होने वाला चुनाव स्थगित कर दिया गया है। राज्य सरकार ने 20 मई को राजकीय शोक घोषित किया है।

क्रय-विक्रय सहकारी समिति के चुनाव स्थगित

रुद्रपुर, संवाददाता। क्रय-विक्रय सहकारी समितियों की प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधियों के चुनाव अब 23 मई को संपन्न होंगे। पूर्व निर्धारित 20 मई को होने वाले चुनाव को स्थगित कर दिया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद खंडूड़ी के आकस्मिक निधन पर राज्य सरकार द्वारा 20 मई को राजकीय शोक घोषित किया गया है। जिसके चलते राज्य सरकार के समस्त कार्यालय 20 मई को बंद किए गए। सहायक निबंधन अधिकारी सहकारी समितियां हरीश चंद्र खंडूड़ी ने बताया कि 20 मई बुधवार को होने वाले क्रय विक्रय सहकारी समितियों की प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं अन्य संस्थाओं को भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों का चुनाव अब 23 मई को संपन्न किए जाएंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।