गोशन के आठ छात्रों ने उत्तीर्ण की सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा

Mar 07, 2026 07:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share

नानकमत्ता के गोशन स्कूल के आठ विद्यार्थियों ने सैनिक स्कूल की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की है। कक्षा छह में पार्थ काण्डपाल और प्रभलीन कौर, जबकि कक्षा 9 में मिहिर काण्डपाल, भावना, निशिका, गुरविंदर सिंह, हर्ष और नमन जोशी ने सफलता हासिल की। शनिवार को इन छात्रों को विद्यालय प्रबंधन द्वारा सम्मानित किया गया।

गोशन के आठ छात्रों ने उत्तीर्ण की सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा

नानकमत्ता। गोशन स्कूल से आठ विद्यार्थियों ने सैनिक स्कूल की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की है। विद्यालय के प्रबंधक डॉ. सुरेश चंद्र जोशी ने बताया कि कक्षा छह में प्रवेश के लिए पार्थ काण्डपाल और प्रभलीन कौर, कक्षा 9 में प्रवेश के लिए मिहिर काण्डपाल, भावना, निशिका, गुरविंदर सिंह, हर्ष और नमन जोशी ने सैनिक स्कूल की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की है। शनिवार को उत्तीर्ण छात्रों को विद्यालय प्रबंधन ने सम्मानित किया। यहां अध्यक्ष सरोज जोशी, प्रधानाचार्य प्रकाश काण्डपाल, दमनप्रीत कौर, हेम काण्डपाल, शिवदत्त जोशी, नीरज जोशी, दीपक सक्सेना, मीनाक्षी मिश्रा, चारू जोशी, डीएन गंगवार, सोनी काण्डपाल, किरन परगाई, कशिश भट्ट मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।