Rudrapur News: मेडिकल कॉलेज को मिले आठ डॉक्टर, सर्जन डॉ. शाही का तबादला
Rudrapur News: रुद्रपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में शासन स्तर पर तबादलों के तहत आठ नए चिकित्सक तैनात किए गए हैं। इससे अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की उम्मीद है। वरिष्ठ सर्जन डॉ. केएस शाही का तबादला किया गया है। नए चिकित्सकों की तैनाती से मरीजों को बेहतर उपचार प्रदान किया जाएगा।

Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। शासन स्तर पर हुए तबादलों के तहत राजकीय मेडिकल कॉलेज रुद्रपुर को विभिन्न विभागों के आठ नए चिकित्सक मिले हैं, जबकि वरिष्ठ सर्जन डॉ. केएस शाही का तबादला कर दिया गया है। नए चिकित्सकों की तैनाती से अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। गुरुवार को हल्द्वानी से स्थानांतरित होकर आए डॉ. राजीव श्रीवास्तव ने मेडिकल ऑफिसर के पद पर कार्यभार ग्रहण किया। इसके अलावा एनेस्थीसिया विभाग में डॉ. आदित्य प्रसाद को एसोसिएट प्रोफेसर तथा डॉ. वरुण को असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर तैनात किया गया है। हड्डी रोग विभाग में डॉ. शैलेंद्र को वरिष्ठ विशेषज्ञ, फार्माकोलॉजी विभाग में डॉ. हेमंत दत्त को एसोसिएट प्रोफेसर, मनोरोग विभाग में डॉ. जगदीश बिष्ट को एसोसिएट प्रोफेसर, बायोकेमिस्ट्री विभाग में डॉ. सुमन को प्रोफेसर तथा सर्जरी विभाग में डॉ. राजीव कुमार सिंह को प्रोफेसर के पद पर मेडिकल कॉलेज में स्थानांतरित किया गया है।
मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. उषा रावत ने कहा कि नए विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती से विभिन्न विभागों में मरीजों को बेहतर और समय पर उपचार मिल सकेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


