ईद-उल-अजहा पर मस्जिदों में अदा हुई नमाज, अमन-चैन और भाईचारे की मांगी दुआ
खटीमा में जामा मस्जिद में ईद-उल-अजहा की नमाज सुबह 8 बजे इमाम मुफ्ती मुर्तजा अली ने अदा की। नमाज के बाद अमन, भाईचारे और तरक्की के लिए दुआ की गई। इमाम ने बुराइयों का त्याग कर शांति बनाए रखने की अपील की। इस अवसर पर हजारों लोग उपस्थित रहे और अन्य मस्जिदों में भी नमाज अदा की गई।
खटीमा। गुरुवार को शहर की जामा मस्जिद में ईद-उल-अजहा की नमाज सुबह 8 बजे इमाम मुफ्ती मुर्तजा अली ने अदा कराई। नमाज के बाद मुल्क और प्रदेश में अमन-चैन, भाईचारे और तरक्की के लिए विशेष दुआ की गई। इमाम ने कुर्बानी के पर्व का महत्व बताते हुए लोगों से बुराइयों का त्यागकर समाज में शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। ईद की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई। इस दौरान प्रशासक कामिल खान, अब्दुल शकूर, शहंशाह हसन, हफीजुर्रहमान, मुस्तफा अली, सलीम अहमद, फारूक अहमद, शकील अंसारी, जाहिद अहमद और नासिर खान सहित हजारों लोग मौजूद रहे। वहीं भूड महोलिया स्थित गोसिया मस्जिद में इमाम अशफ़ाक़ अहमद ने ईद की नमाज अदा कराई और देश की तरक्की व खुशहाली के लिए दुआ मांगी।
यहां अकबर हुसैन, परवाज, सलीम, असगर और चांद बाबू सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इसके अलावा ईदगाह और नूरी मस्जिद में भी अकीदत और शांति के साथ नमाज अदा की गई। मौलाना इरफानूल हक ने बस्ती, शहर, प्रदेश और देश की तरक्की के लिए दुआ कराई। इस दौरान राशिद अंसारी, अराफात और ताहिर सहित कई लोग मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


