अकीदत के साथ मनाया गया ईद-उल-अजहा का पर्व
पूरे जिले में गुरुवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार अकीदत और उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर मुस्लिम समाज के लोगों ने शहर की मस्जिदों और ईदगाहो

रुद्रपुर, संवाददाता। पूरे जिले में गुरुवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार अकीदत और उल्लास के साथ मनाया गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने शहर की मस्जिदों और ईदगाहों में एकत्र होकर नमाज अदा की और मुल्क की सलामती, अमन-चैन और समाज की तरक्की के लिए दुआएं मांगी।
प्रमुख मस्जिदों में नमाज
शहर की प्रमुख मस्जिदों में खेड़ा ईदगाह, गांधी कॉलोनी की साबरी मस्जिद, शहर की जामा मस्जिद, आदर्श कॉलोनी, इंद्रा कॉलोनी, जगतपुरा, भूत बंगला और पहाड़गंज की मस्जिदों में नमाज-ए-ईद अदा की गई। नमाज के बाद मस्जिदों के इमामों ने खुतबा पेश किया और देश-प्रदेश में शांति, भाईचारे और एकता की दुआ कराई। जहां लोगों ने मुल्क में अमन-चैन और तरक्की की दुआएं मांगीं।
कुर्बानी की रस्म
नमाज के बाद घरों में कुर्बानी की रस्म अदा की गई और लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर त्योहार की बधाई दी। नगर निगम क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और स्वच्छता के लिए चार चिह्नित स्थलों पर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे। शांति व्यवस्था को लेकर शहर में एसएसबी और पुलिस फोर्स तैनात रही।
सुरक्षा के इंतजाम
नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। पूरे दिन शहर में पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे त्योहार शांतिपूर्वक और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


