बकरीद की नमाज में मांगी अमन-चैन की दुआ

हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
Follow us on Google News
share

किच्छा में बकरीद पर मस्जिदों में नमाज अदा की गई, जहां अमन, खुशहाली और आपसी सौहार्द की दुआ मांगी गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। मौलवी ने देश की तरक्की के लिए दुआ कराई, और पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रबंध किए।

बकरीद की नमाज में मांगी अमन-चैन की दुआ

किच्छा, संवाददाता। बकरीद पर मस्जिदों में नमाज अदा कर अमन-चैन, खुशहाली और आपसी सौहार्द की दुआएं मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी। गुरुवार को जामा मस्जिद, छोटी मस्जिद, नूरी मस्जिद, बंडिया, सिसैया, सिरौली, दरऊ, लालपुर आदि मस्जिदों में नमाज शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। मस्जिद के मौलवी व धर्मगुरुओं ने देश की तरक्की, शांति और खुशहाली के लिए विशेष दुआ कराई। लोगों ने बकरीद की मुबारकबाद देते हुए कहा कि ईद का त्योहार त्याग, बलिदान और मानवता का संदेश देता है। उन्होंने आपसी सौहार्द बनाए रखने और समाज में प्रेम व भाईचारे को मजबूत करने की अपील की।

शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक प्रबंध किए। यहां जावेद मलिक, एनयू खान, नजाकत खान, नाजिम मलिक, आरिफ कुरैशी आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।