जैवलिन थ्रो में खुशी, हाई जंप में दिव्या को गोल्ड
खटीमा। डायनेस्टी मॉडर्न गुरुकुल एकेडमी छिनकी फार्म की दो छात्राओं ने देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगि
खटीमा। डायनेस्टी मॉडर्न गुरुकुल एकेडमी छिनकी फार्म की दो छात्राओं ने देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता 4-5 अप्रैल को आयोजित की गई थी। विद्यालय की छात्रा दिव्या कापड़ी ने अंडर -20 हाई जंप में, खुशी चौहान ने अंडर-20 जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक धीरेंद्र चंद्र भट्ट ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए इतने बड़े मंच पर प्रतिभाग करना विद्यालय क्षेत्र व राज्य के लिए गर्व की अनुभूति कराने वाला क्षण है। उन्होंने विद्यालय के सभी खेल प्रशिक्षकों को भी शुभकामनाएं प्रेषित की।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


