Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsDynasty Modern Gurukul Academy Shines in Uttarakhand Sanskrit Academy Competitions
जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं जीतकर डायनेस्टी ने रचा कीर्तिमान

जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं जीतकर डायनेस्टी ने रचा कीर्तिमान

संक्षेप:

डायनेस्टी मॉडर्न गुरुकुल एकेडमी छिनकी फॉर्म ने उत्तराखंड संस्कृत अकादमी हरिद्वार द्वारा आयोजित जिला स्तरीय सभी 12 प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप

Nov 23, 2025 06:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share Share
Follow Us on

खटीमा, संवाददाता। डायनेस्टी मॉडर्न गुरुकुल एकेडमी छिनकी फॉर्म ने उत्तराखंड संस्कृत अकादमी हरिद्वार में आयोजित जिला स्तरीय सभी 12 प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपना परचम लहराया है। जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन अमर इंटर कॉलेज भंजूराम रुद्रपुर में 21-22 नवंबर को किया गया। 12 वर्षों से लगातार विद्यालय राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में विजेता रहा है। जिला स्तर पर आयोजित कनिष्ठ वर्ग में संस्कृत नाटक में प्रथम, समूहगान में प्रथम, आशुभाषण में प्रथम, श्लोकोच्चारण मे प्रथम, समूह नृत्य में प्रथम, वाद विवाद में प्रथम रहे। वहीं वरिष्ठ वर्ग में संस्कृत नाटक में प्रथम, समूहनृत्य में प्रथम, वाद विवाद में प्रथम, आशुभाषण में प्रथम, श्लोकोच्चारण में प्रथम, समूहगान में प्रथम स्थान पर रहा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

समस्त 12 टीमें आगामी 3-4 दिसंबर को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हरिद्वार में प्रतिभाग करेंगी। नाटक का निर्देशन विद्यालय के अध्यापक सुरेश ओली, समूह गान संगीत प्रशिक्षक नरसिंह कुंवर, रेनू उपाध्याय, ऊधम सिंह, सीमा, श्लोकोच्चारण पूरन चंद्र पांडेय, नृत्य राहुल कुमार व अनुज कुमार के नेतृत्व में आयोजित किए गए। इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक धीरेंद्र चंद्र भट्ट ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। विद्यालय की डायरेक्टर प्रेमा भट्ट, प्रधानाचार्य चंद्रकांत पनेरु, प्रशासनिक अधिकारी मनीष चंद, एकेडमिक डायरेक्टर विक्टर आईवन, हरीश भट्ट, दिगंबर भट्ट, रमेश चंद्र जोशी ने प्रतिभागियों को उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।