अगले पांच दिनों में 34 डिग्री पहुंच सकता है पारा
रुद्रपुर में भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, अगले 5 दिनों में ऊधम सिंह नगर में बारिश की कोई संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 30-34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 17-20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। मौसम शुष्क रहेगा और तापमान बढ़ सकता है, इसलिए फसलों की सिंचाई जरूरी है।

रुद्रपुर। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा प्राप्त आंकड़ों के अनुसार ऊधम सिंह नगर के अगले 5 दिनों के पूर्वानुमान में बारिश की कोई संभावना नहीं है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 30-34 डिग्री सेल्सियस और 17-20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। हवा की गति उत्तर-पूर्व, उत्तर-उत्तर-पूर्व और उत्तर-पूर्व-उत्तर दिशाओं से 6-8 किमी प्रति घंटा रहने का अनुमान है। कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। आने वाले सप्ताह में भी मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार शुष्क मौसम जारी रहेगा और तापमान बढ़ सकता है। इसलिए तापमान को नियंत्रित रखने के लिए फसलों को नियमित रूप से सिंचाई की जानी चाहिए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


