Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsDrug Abuse in Teacher Colony Educators Demand Action Against Drug Network
खंडहर बने रसरकारी भवन में नशेड़ियों ने शिक्षकों से की गाली गलौज
सितारगंज के शिक्षक कॉलोनी के खंडहर भवन में नशा करने वाले युवकों और युवती की भीड़ मिली। शिक्षकों ने इस पर विरोध जताया और पुलिस को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने नशे का नेटवर्क समाप्त करने की मांग की, क्योंकि...
Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरFri, 12 Sep 2025 08:17 PM

सितारगंज। शिक्षक कॉलोनी के खंडहर भवन में नशाखोरी का अड्डा बना है। शुक्रवार को भी दर्जन भर युवक व एक युवती नशा करते मिले। शिक्षकों का विरोध करने पर नशेड़ी धमकाने लगे। शुक्रवार शाम शिक्षकों ने सभासद रस्तोगी के नेतृत्व में पुलिस को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने नशे का नेटवर्क समाप्त करने की मांग की। शिक्षकों ने कहा कि आए दिन नशेड़ियों के कारण परिसर क्षेत्र असुरक्षित है। यहां हरिशंकर यागिक, चन्दन सिंह डसीला, प्रधानाचार्य बालमुकुंद तिवारी, राम बाबू शुक्ला, विनोद कुमार मिश्रा, उमेश चन्द्र पाण्डेय, नेहा ओझा मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




