ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रपुरकिच्छा में पेयजल मंत्री चुफाल ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

किच्छा में पेयजल मंत्री चुफाल ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

पेयजल मंत्री बनने के बाद पहली बार किच्छा पहुंचे बिशन सिंह चुफाल ने कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव में जीत का मंत्र दिया। रविवार को विधायक...

पेयजल मंत्री बनने के बाद पहली बार किच्छा पहुंचे बिशन सिंह चुफाल ने कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव में जीत का मंत्र दिया। रविवार को विधायक...
1/ 2पेयजल मंत्री बनने के बाद पहली बार किच्छा पहुंचे बिशन सिंह चुफाल ने कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव में जीत का मंत्र दिया। रविवार को विधायक...
पेयजल मंत्री बनने के बाद पहली बार किच्छा पहुंचे बिशन सिंह चुफाल ने कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव में जीत का मंत्र दिया। रविवार को विधायक...
2/ 2पेयजल मंत्री बनने के बाद पहली बार किच्छा पहुंचे बिशन सिंह चुफाल ने कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव में जीत का मंत्र दिया। रविवार को विधायक...
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रपुरSun, 04 Apr 2021 04:50 PM
ऐप पर पढ़ें

पेयजल मंत्री बनने के बाद पहली बार किच्छा पहुंचे बिशन सिंह चुफाल ने कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव में जीत का मंत्र दिया। इस दौरान उन्होंने कहा आगामी चुनाव में भी भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ दोबारा आयेगी। कहा भाजपा सरकार में जनता की बेहतरी के लिए कार्य हो रहा है।

रविवार को पेयजल मंत्री चुफाल ने विधायक राजेश शुक्ला के आवास पर बैठक की। उन्होंने कहा कार्यकर्ताओं के दम पर ही वे विधायक चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं। कार्यकर्ताओं के दम पर ही उत्तराखंड में भाजपा की सरकार बनी है। इसके लिए कार्यकर्ताओं का सम्मान है। सभी भाजपा कार्यकर्ता बूथ पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखे। कार्यकर्ताओं की मजबूती के कारण ही आगामी विधानसभा चुनाव में भी भाजपा अपनी जीत का सिलसिला जारी रखेगी। भाजपा सरकार में जनता की बेहतरी के लिए कार्य हो रहा है। पहले जनता को अधिकारी के पास जाना पड़ता था। लेकिन अब अधिकारी को जनता के पास आना पड़ रहा है। विधायक शुक्ला ने कहा भाजपा सरकार बहुत अच्छा कार्य रही है। मुख्यमंत्री की सभी घोषणाओं को पूरा किया गया है। जिस कारण आगामी चुनाव में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ दोबारा आएगी। शुक्ला ने किच्छा विधानसभा में चली रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इससे पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिशन सिंह चुफाल का फूलमालाओं से स्वागत कर उनके समर्थन में जमकर नारेबाजी की।

---------

शेष आठ माह में सरकार अपनी सभी योजनाएं लागू करेगी: चुफाल

किच्छा। पेयजल मंत्री ने कहा जनता ने सरकार को पांच साल का कार्यकाल दिया था। चार साल में सरकार ने अपने अधिकतर कार्य पूरे किए है। आने वाले आठ महीने में सरकार अपनी सभी वादों को पूरा करेगी।

रविवार को पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने कहा सभी मंत्रालयों की समीक्षा की गई है। इसमें मुख्य रूप से उत्तराखंड की सड़कें प्रमुख है। दो महीने के भीतर सभी आधी अधूरी सड़कों पूरा किया जाएगा। चुनाव से पहले जनता को धरातल पर कार्य दिखाई देना चाहिए। ऐसा विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। कहा प्रधानमंत्री की योजना है सभी परिवारों को उनके जरूरत के मुताबिक 55 ली. प्रतिदिन पानी मिलना चाहिए। इसके लिए जल जीवन मिशन के अंतर्गत सरकार का काम चल रहा है। सभी नगरों की पुरानी लाइनों को हटाकर नई लाइन बिछाई जा रही है। 2023 तक पूरे प्रदेश में जनता को स्वच्छ जल मिलेगा। जहां पर पानी का स्रोत कम हो गया है, वहां पम्पों के माध्यम से जनता का पेयजल पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा जलस्तर को ठीक करने के लिए बरसात के पानी को रोकने की योजना बनाई जा रही है। इसके लिए जलाशय बनाकर पानी उसमें रोकने का कार्य किया जा रहा है। जो पहले से परंपरागत धारे नौले हुआ करते थे। उनमें पानी कम हो गया है। उनमें भी पानी के रिचार्ज करने का कार्य किया जा रहा है। यह योजना पूरे प्रदेश में लागू होगी। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री बदले जाने के सवाल का जबाव देते हुए चुफाल ने कहा यह सरकार की व्यवस्था है। पहले वाले मुख्यमंत्री भी अच्छे थे। आने वाले मुख्यमंत्री भी अच्छे हैँ। यहां भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विवेक राय समेत कई लोग मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें